• Fri. Aug 7th, 2026

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, JPSC-JSSC मामले की CBI जांच तक संघर्ष जारी रहेगा : रागिनी सिंह

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के द्वितीय दिन JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा सीटों की खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर NDA विधायकों ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह भी शामिल हुईं। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया।

 

इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य के लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य से जुड़ी होती हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को उसकी मेहनत, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए।

 

रागिनी सिंह ने कहा कि JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं को लेकर यदि गंभीर सवाल और आरोप सामने आ रहे हैं, तो उनकी निष्पक्ष एवं विश्वसनीय जांच कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि JPSC एवं JSSC मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितताओं में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक राज्य सरकार CBI जांच की अनुशंसा नहीं करती, तब तक NDA छात्रों और युवाओं के अधिकार, न्याय तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

 

झरिया विधायक ने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि राज्य के लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। न्याय और पारदर्शिता की यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *