• Fri. Aug 7th, 2026

झरिया के 10 मौजा में सर्वे नहीं होने से रजिस्ट्री-म्यूटेशन ठप, विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधानसभा में उठाया मुद्दा,व्यपारी मंडल ने जताया आभार

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

धनबाद: झरिया अंचल के 58 मौजा में से 10 मौजा का अब तक सर्वे नहीं होने के कारण पूरे क्षेत्र में जमीन-घर की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पूरी तरह बंद हो गया है। इसके चलते आम लोगों को सरकारी और बैंक वैल्यू नहीं मिल पा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को झरिया के व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस वार्ता कर विधायक शत्रुघ्न महतो का आभार जताया।प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, ऑनलाइन एंट्री बंद होने से हजारों खाता और प्लॉट प्रभावित हैं। झरिया के व्यापारियों ने सांसद ढुलू महतो से मुलाकात कर यह मामला के निदान की मांग की थी तत्पश्चात बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के माध्यम से रांची में चल रहे विधानसभा मानसून सत्र के प्रश्नकाल में शामिल कराया गया है। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा झरियावासी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे हैं विगत कई दशकों से पूर्व के प्रतिनिधि ने इस पर संज्ञान नहीं लिया और अब माननीय विधायक शत्रुघ्न महतो द्वारा विधानसभा में यह मुद्दा उठने से समाधान की उम्मीद बढ़ी है।प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि बीते शीतकालीन सत्र में भी विधायक ने माडा के गलत बिलों का मुद्दा उठाया था। उपभोक्ता मंच के भूख हड़ताल के दौरान भी यह मांग रखी गई थी कि माडा द्वारा 40 से 60 हजार तक के त्रुटिपूर्ण विपत्र भेजे जा रहे हैं और विभाग अपनी गलती उपभोक्ताओं पर थोप रहा है।वक्ताओं ने विस्थापन को लेकर भी चिंता जताई ! और इसके लिए पूर्व के जनप्रतिनिधि को जिम्मेवार ठहराया उनका कहना है कि सर्वे और म्यूटेशन नहीं होने से रैयत प्लॉट भी गैरमजरुआ और अतिक्रमण की श्रेणी में आ रहे हैं। ऐसे में भविष्य में विस्थापन की स्थिति में रैयतों का आकलन और मुआवजा कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है।उन्होंने कहा कि प्रभावित 10 मौजा में सिंदरी का कुछ क्षेत्र भी शामिल है। पूरे झरिया शहर की ओर से विधायक शत्रुघ्न महतो के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव श्री झून्नु गुप्ता रंजन साहू तपन दा सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता गफ्फार अंसारी श्रीराम गोराई नरेश साव चेतन मिश्रा धर्मवीर साव सूरज भूईया बिहार बर्मा पिंटू बर्मन अरुण भूईया बंटी बर्मन पीकेश उपाध्याय उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *