
बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के सिद्धो-कान्हू भवन में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मृत डीवीसी ओ एंड एम (O&M) के सप्लाई मजदूर स्वर्गीय मो. रियाज के परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ डीवीसी प्रबंधन की महत्वपूर्ण वार्ता हुई।

बैठक की अध्यक्षता डीवीसी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ए.ए. कुजूर ने की।

बैठक के दौरान मृतक के आश्रितों ने अपनी दो प्रमुख मांगें प्रबंधन के समक्ष रखीं।
*पहली मांग* डीवीसी के प्रचलित नियमों एवं प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को मिलने वाली सभी सुविधाएं एवं लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने की थी।
इस पर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर डीवीसी के नियमों के अनुरूप आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
*दूसरी मांग* परिवार के एक सदस्य को एएमसी-एआरसी (AMC-ARC) के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की थी। इस पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार बीटीपीएस स्तर पर नहीं है। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि रोजगार संबंधी मांग को आवश्यक विचार-विमर्श एवं निर्णय के लिए डीवीसी मुख्यालय के मानव संसाधन विभाग को अग्रसारित किया जाएगा।
वार्ता के समापन पर मृतक के परिजनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासनों एवं लिए गए निर्णयों पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि डीवीसी मुख्यालय स्तर पर भी मामले में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) पार्थ सारथी मुखर्जी, कार्यपालक प्रशिक्षु अंकित राज, मुखिया विकास सिंह, चंद्रदेव घांसी, पूर्व सरपंच सुजायत हुसैन, जिला परिषद प्रतिनिधि मंजूर आलम, मुखिया प्रतिनिधि महबूब आलम, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
