• Fri. Aug 7th, 2026

जयनगरा गांव से एनवीडब्ल्यू वारंटी दबोचा, पुलिस ने भेजा कानूनी प्रक्रिया में

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी एनवीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी गोपाल पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा गोपाल पांडेय के विरुद्ध एनवीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।

वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में नवीनगर थाना पुलिस को उसके गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय से जारी एनवीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में गोपाल पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अन्य लंबित वारंटियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंट के मामलों में फरार चल रहे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *