• Thu. Aug 6th, 2026

रांची में JPSC-JSSC पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा परिसर में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग; झरिया विधायक रागिनी सिंह रहीं शामिल

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

 

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन गुरुवार को JPSC एवं JSSC परीक्षा पेपर लीक, कथित अनियमितताओं तथा सीटों की खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोपों के विरोध में विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए के विधायकों ने जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया, जिसमें झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित भाजपा एवं एनडीए के सभी विधायक शामिल हुए।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष CBI जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की।

 

इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और विश्वास के साथ यदि अन्याय होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।

 

रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक युवा को न्याय मिले, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बने तथा युवाओं की मेहनत का सम्मान सुनिश्चित हो, इसके लिए भाजपा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि JPSC एवं JSSC से जुड़े पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास कायम रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *