
जमशेदपुर। वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा शुक्रवार 7 अगस्त को माइकल जॉन प्रेक्षागृह में 13वें हस्तकथा दिवस का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार भारती, खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय तथा अमित मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
विजय कुमार भारती ने बताया कि वर्ष 2014 में नई दिल्ली में पहली बार हस्तकथा दिवस मनाया था, जिसके बाद 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को हस्तकथा दिवस के रूप में घोषित किया। इस वर्ष के कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के बुनकर प्रतिनिधियों समेत करीब 500 प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान बुनकर एवं कारीगर समुदाय की समस्याओं, पलायन के कारणों और उनके सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।
साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार को सौंपने के लिए मांग पत्र तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
