• Thu. Aug 6th, 2026

गोविंदपुर में अंगदान जागरूकता के लिए बनाई गई प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर, 6 अगस्त। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, प्रांत झारखंड की गोविंदपुर शाखा द्वारा गुरुवार को शगुन कपड़ा दुकान के समीप अंगदान जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष दीवार पेंटिंग का निर्माण कराया गया। यह पेंटिंग सम्मेलन की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “अंगदान दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता” के अंतर्गत बनाई गई।

 

पेंटिंग के माध्यम से आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराते हुए संदेश दिया गया कि “मृत्यु के बाद भी जिंदा रह सकते हैं आपके अंग” तथा “अंगदान करें, जीवनदान दें”। चित्र में हृदय, किडनी, फेफड़े, लिवर सहित विभिन्न अंगों को दर्शाकर लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरित किया गया।

 

गोविंदपुर शाखा की **अंगदान प्रकल्प प्रमुख अलीशा मित्तल** ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर बनाई गई यह दीवार पेंटिंग अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

 

इस अवसर पर गोविंदपुर शाखा की **विजया सारिया, सीमा सारिया, विमला शर्मा एवं द्रौपदी मित्तल** भी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने आमजन से अंगदान का संकल्प लेने और जरूरतमंदों को नया जीवन देने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *