• Thu. Aug 6th, 2026

फूफा के घर आया युवक उत्तर कोयल नहर में डूबा, प्रशासन की निगरानी में जारी है तलाशी अभियान

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूरिया गांव के समीप उत्तर कोयल नहर में पैर फिसलने से एक 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाबांध गांव निवासी रत्नाकर तिवारी के रूप में बताई जा रही है। वह सिंदूरिया गांव स्थित अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर आया हुआ था। बताया जाता है कि रत्नाकर तिवारी नहर के समीप गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नहर के गहरे पानी में जा गिरा।

पानी अधिक गहरा होने के कारण वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।स्थानीय लोगों द्वारा युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी परीक्षित चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम नहर के पानी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।युवक के नहर में डूबने की खबर मिलते ही सिंदूरिया गांव और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के किनारे जुट गए और युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

घटना की जानकारी युवक के परिजनों को भी दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में चिंता और मातम का माहौल है।प्रशासन की निगरानी में एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक की तलाश जारी है और अभियान के दौरान नहर के संभावित स्थानों पर विशेष रूप से खोजबीन की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *