
सरायकेला – बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में मंगलवार को जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों ने अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एपीओ प्रमोद कुमार, एडीपीओ अलका लकड़ा, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलदार, सचिव सिकंदर महतो, संघ के सचिव अमित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह कहां उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त अतिथियों एवं संघ के सदस्यों से कराया गया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-15 बालक वर्ग
प्रथम स्थान : एम.एस. सोनापेट, दलभंगा, कुचाई
द्वितीय स्थान : एस.टी.आर. संजय, सरायकेला
अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम स्थान : एस.एस.+2 हाई स्कूल, दलभंगा ,कुचाई
द्वितीय स्थान : एस.टी.आर. संजय, सरायकेला
तृतीय स्थान : एन.एस.सी.बी., खरसावां
अंडर-17 बालिका वर्ग
प्रथम स्थान : के.जी.बी.वी., सरायकेला
द्वितीय स्थान : के.जी.बी.वी., राजनगर
तृतीय स्थान : यू.एच.एस., तितिरबिला, सरायकेला
जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला तथा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
