• Wed. Aug 5th, 2026

सरायकेला : कुकड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा, आवास व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां : जिले के कुकड़ू प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की प्रगति पर चर्चा की गई।

बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, लंबित आवासों को जल्द पूर्ण कराने तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार सृजन, नई योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्यों में गति लाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *