• Tue. Aug 4th, 2026

सरायकेला :गौरांगकोचा बस स्टैंड निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप ,जिला परिषद सदस्य ने जांच और कार्रसरायकेला :गौरांगकोचा बस स्टैंड निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप ,जिला परिषद सदस्य ने जांच और कार्रवाई की मांग की ।वाई की मांग की ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा गांव में जिला परिषद मद से बन रहे बस स्टैंड के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। इसको लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है।

 

जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन बस स्टैंड की चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, पार्किंग और पहुंच पथ में निम्न गुणवत्ता की सीमेंट और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिलने के बाद जब वे स्वयं स्थल पर पहुंचे तो प्रथम दृष्टया ही सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध लगी।

 

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने संवेदक से गुणवत्ता को लेकर सवाल किया तो संवेदक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अश्लील भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

 

ज्योति लाल मांझी ने कहा कि यह निर्माण सरकारी राशि से हो रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता और गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री का लैब टेस्ट कराया जाए और दोषी पाए जाने पर संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है और वे पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *