• Mon. Aug 3rd, 2026

Adityapur : आर.एस. सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, स्कूली बच्चों के बीच बांटी गई पाठ्य सामग्री

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। वृद्ध शांति निकेतन के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय आर.एस. सिंह की 87वीं जयंती सोमवार को रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कैतुका परिवार की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने स्व.सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2000 में वृद्ध शांति निकेतन की स्थापना कर वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच प्रदान किया।
इसके अलावा वर्ष 1975 में कला निकेतन विद्यालय की स्थापना तथा आदित्यपुर रेलवे टनल आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को भी याद किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह के समाजसेवा के आदर्श आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इस अवसर पर आदित्यपुर के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे, दुख हरण पंडित,सचिव निहार रंजन होर,ए.पी रस्तोगी,सुनील झा,अधिवक्ता ओम प्रकाश,सच्चिदानंद सिंह,मधेश्वर सिंह,वकील सिंह,महेंद्र प्रसाद,मदन सिंह अशोक कुमार,आनंद प्रकाश सुनील कुमार,प्रकाश कश्यप पीयूष कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *