• Mon. Aug 3rd, 2026

Saraikela : पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, भक्ति में डूबा सरायकेला*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 3, 2026
crescent ad
सरायकेला – भगवान शिव के प्रिय सावन माह के पहले सोमवार को सरायकेला जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’ के जयघोष और भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना रहा।
माजणा घाट, कुंदरसाही, मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर, खरसावां के हांसदा मंदिर तथा तितिरबिला , गेस्ट हाउस सहित जिले के कई प्रमुख शिवालयों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक जेविधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पेयजल, कतार व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे दर्शन और पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।
मंदिरों में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर जलाभिषेक किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही तथा धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
प्रशासन और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने भी भीड़ नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग किया। पहले सावन सोमवार पर जिलेभर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *