• Mon. Aug 3rd, 2026

बकाया वेतन की मांग को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मी भूख हड़ताल पर

admin's avatar

Byadmin

Aug 3, 2026
crescent ad

 

नावाडीह (बेरमो)-

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखंड सरकार के विद्युत विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने सोमवार से नावाडीह उपरघाट स्थित कंजकीरो सबस्टेशन के मुख्य गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

 

अनशन पर बैठे ठेका कर्मियों ने बताया कि वे रॉयल इंटरप्राइसेज के अधीन पिछले लगभग 25 वर्षों से विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।

 

आंदोलनकारी कर्मचारियों ने संबंधित विभाग और ठेका कंपनी से शीघ्र बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

आमरण अनशन में ठेका कर्मी कामेश्वर महतो, सोनाराम यादव, वेद प्रकाश यादव, लालू प्रसाद यादव एवं मनवा देवी शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *