• Sun. Aug 2nd, 2026

प्रोजेक्ट परख ओलंपियाड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 590 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर: उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत रविवार को जिले के तीनों अनुमंडलों में निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

चक्रधरपुर अनुमंडल के मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय केंद्र पर कुल 714 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 590 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

 

प्रोजेक्ट परख का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगामी माध्यमिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

 

इस परीक्षा में जिले के शीर्ष 10 विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, विषयगत समझ को मजबूत बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *