
बोकारो थर्मल-
गोमो–बरकाकाना मुख्य रेलखंड पर स्थित बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी चपेट में आकर रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरपीएफ के अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
आरपीएफ के अनुसार, हादसा रेलवे पोल संख्या 42/31 से लगभग 30 फीट पूर्व दिशा में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
