
बोकारो थर्मल –
गोविंदपुर डी पंचायत में रविवार को महिला सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण माहौल में किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा, उपमुखिया देवंती देवी, जिला परिषद सदस्य शहज़ादी बानो, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, रिकू लाल, सुधा पासवान, अंजना देवी एवं सुदेश बाला सकूजा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

समारोह का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आराधना कुमारी ने गीत गा कर एवं चंदना मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस अवसर पर आराधना कुमारी ने एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता का पाठ किया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने सराहा।
समारोह में डीवीसी की नर्स ऑफिसर संगीता कुमारी एवं पार्वती देवी ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
वहीं जिला परिषद सदस्य शहज़ादी बानो समेत अन्य वक्ताओं ने महिलाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने विचार साझा किए तथा कविता और प्रेरक संबोधनों के माध्यम से महिला सम्मान, सामाजिक एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।
आयोजन को सफल बनाने में छोटे भैया, मानु दा, मनोज, राजू पंडित, कृष्णा प्रजापति एवं असीम पाल की सराहनीय भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया गया तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
