
सरायकेला – सावन की पहली सोमवारी को लेकर सरायकेला जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खरकाई नदी तट स्थित प्रसिद्ध कुदरसाई बाबा बुढ़ेश्वर धाम सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
सोमवार सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ेगी और पूरा वातावरण ‘बोल बम’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठेगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समितियों ने विशेष व्यवस्था की है। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है, ताकि जलाभिषेक सुचारु रूप से संपन्न हो सके। भीड़ नियंत्रण, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है।
सावन की पहली सोमवारी पर माजणाघाट पंचमुखी शिव मंदिर, कुदरसाई बाबा बुढ़ेश्वर शिव मंदिर, मुख्य बाजार शिव मंदिर, खरसावां के हांसदा शिव मंदिर, तितिरबिला शिव मंदिर सहित जिले के अनेक शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।
प्रशासन और मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूजा-अर्चना करने की अपील की है। पहली सोमवारी के अवसर पर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
