
आज स्थानीय महंथ महिला कॉलेज आरा में भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी के तैयारीयों में लगे भोजपुर के कलाकार। आसरा सेवा केन्द्र व प्रभाव क्रियेटिव सोसायटी आरा के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त को आयोजित है यह प्रदर्शनी। स्थानीय कलाकारों में एक वैचारिक उत्साह साफ दिख रहा है। आरा में यह लोक कलात्मक भोजपुरी पेंटिंग कला प्रदर्शनी आने वाले समय में खुद को साबित करने में कितना सफल हो रहा है वक्त बताएगा। प्रदर्शनी सह कला सेमिनार आयोजित हैं, भोजपुरिया कला संस्कृति पर बतकही किया जाएगा अपने आप में एक अनोखा पहल है यह। वरिष्ठ चित्रकार कमलेश कुंदन ने भोजपुर के कलाकार और कला प्रेमियों से अपील किया है कि आप इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर इस कला संस्कृति का हिस्सा बने। भोजपुरिया कला संस्कृति अपने अनमोल मूल्यों को लेकर आज आपके सामने है। कला गैलरी में भोजपुरी पेंटिंग पीड़िया लेखन, कोहबर लेखन, कपड़े का चिड़िया,कुसन कभर,जुट का बटूआ,कैनवस बैग,उन का बना थाली परोस, ऐपलिक साड़ी, शील्क दुपट्टा, टेबल क्लौथ, ओड़िया,डलिआ, कुरिसिआ धागा का माला। जैसे अनेकों भोजपुरिया कलात्मक कलाकृतियों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय ने पेंटिंग प्रदर्शित करते हुए कहा कि भोजपुरिया कला संस्कृति पर काम करने कि जरूरत है।शहर वासियों से अपिल किया कि आप इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर यहां के स्थानीय कला संस्कृति से जुड़कर प्रदर्शनी को सफल बनावे। वरिष्ठ भोजपुरी कला चीतेरी अनिता पाण्डेय ने कहा कि महंथ महिला कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शनी अपने आप में स्थानीय संस्कृति के अनुसार होगा। अपने लोगों के बीच खुद को साबित करने में मुझे पुरा विश्वास की यह कला प्रदर्शनी सफल होगा। डॉ प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित प्राचार्य महंथ महिला कॉलेज आरा ने शहर वासियों से अपिल किया कि आप इस प्रदर्शनी आए और यहां के कला संस्कृति से रूबरू होकर हमें बताएं और सारगर्भित सुझाव दें।तैयारियां जोरों पर है सम्मिलित कलाकारों में मुख्य,अमन राज,अभिनव मिश्रा, संगीता कुमारी, अंकिता सिन्हा, मुकेश चौधरी,सुशिल विश्वकर्मा, गुड़िया कुमारी, आदि।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
