• Sat. Aug 1st, 2026

अंतर्कथा न्यूज का फिर चला जादू! घटिया नाली पर गरमाई सियासत के बाद आखिरकार शुरू हुआ निर्माण

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट: नयन मोदक

 

झरिया: कहते हैं आवाज बुलंद हो तो सिस्टम को झुकना ही पड़ता है! धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 45 स्थित मारवाड़ी स्कूल और के.सी. गर्ल्स स्कूल के पास टूटी और घटिया नाली को लेकर ‘अंतर्कथा विजन न्यूज’ की धमाकेदार खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लगातार उठ रही शिकायतों और मीडिया कवरेज के बाद आखिरकार नगर निगम की नींद खुली और टूटी नाली के पुनर्निर्माण का काम जोरों-शोरों से शुरू हो गया है।

बता दें कि कुछ ही समय पहले बनी यह नाली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी, जिसके टूटने पर स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। वार्ड पार्षद श्रीमती मेघा देवी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, वहीं पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी ने भी अधिकारियों की नींद उड़ाई थी। अब जब काम दोबारा शुरू हुआ है, तो जनता की उम्मीदें भी जाग गई हैं कि इस बार काम में लीपापोती नहीं, बल्कि पक्का और गुणवत्तापूर्ण निर्माण होगा। जनता ने जनहित का मुद्दा मजबूती से उठाने के लिए ‘अंतर्कथा न्यूज’ की टीम को दिल से बधाई दी है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार नाली टिकाऊ बनती है या फिर से बह जाती है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *