• Thu. Jul 30th, 2026

सिंघम स्टाइल में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने लिया एक्शन।

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव*।बड़कागांव पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बड़ी घटना की योजना बना रहे प्रिंस खान गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ में एक सदस्य को गोली लगी जिसे पुलिस ने घायल अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। घटना बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के निकट बुढ़ना घाटी चक्रवार जंगल में आज गुरुवार सुबह 3-4 बजे के बीच बड़कागांव पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी गोली, जबकि दो अन्य अपराधी जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उक्त घाटी में जुटे थे कि बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को इसकी सूचना मिली और अपने दल बल के साथ चक्रवार घाटी पहुंचे तो अपराधियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक अपराधी सय्यद मोहम्मद जीशान को पैर में गोली लगी जिसे पुलिस ने धर दबोचा।घायल जीशान हजारीबाग स्थित पेलावल का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल पर हजारीबाग एसपी अमन कुमार घटना की जायजा लेने पहुंचे। घटनास्थल पर ही पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने कहा कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों द्वारा पुनः इस घाटी में किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में थे जिसकी सूचना मिलने पर हमारी टीम उक्त जंगल को घेराबंदी कर दिया। पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक अपराधी सय्यद मोहम्मद जीशान को पेर में गोली लगी। घायल अपराधी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि जीशान पूर्व में एनटीपीसी में चालक के रूप में काम करता था और वह कंपनी के हर गतिविधि को गिरोह को सूचना देने का कार्य करता था। फिलहाल वह लातेहार जिले में काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि दो अन्य सदस्य जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गए हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम छापामारी तेज कर दी है। ज्ञात हो कि 25 जुलाई की रात भी इसी घाटी पर एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग हाइवा वाहनों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग का जिम्मेवारी प्रिंस खान गिरोह द्वारा पर्चा छोड़कर ली गई थी। उक्त घटना को उद्वेदन करने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में छापामारी अभियान चल रही है। इसी बीच पुनः आज गिरोह के अपराधियों ने घटना का अंजाम देने पहुंचे और पुलिस एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। विदित हो कि 22 अप्रैल 2026 को भी इसी बुढ़ना घाटी में अपराधियों द्वारा कटकमदाग के पसई गांव के एक ट्रांसपोर्टिंग हाईवा में आग लगा दी गई थी, जिसमें बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा त्वरित छापामारी करते हुए 12 घंटे के अंदर ही चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रहे थे। पुलिस की ओर से मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक के साथ बड़कागांव इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, छोटू उरांव अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *