• Thu. Jul 30th, 2026

सरायकेला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 30, 2026
crescent ad
सरायकेला: जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच सरायकेला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अख्तर अंसारी उर्फ तेजा,करण बास्के और कृष्णानाथ उर्फ दुख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
उनकी निशानदेही पर एक नंबर प्लेट लगी बाइक सहित चार अन्य बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार गिरोह सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के जिलों में सक्रिय था। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अख्तर अंसारी के खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस अभियान में अनु मंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार और थाने के अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *