• Wed. Jul 29th, 2026

स्वच्छता, सड़क, पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस, नवीनगर नगर पंचायत की बैठक में कई अहम निर्णय

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास कार्यों, जनसुविधाओं एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। नगर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने, सरकारी भवनों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लोगों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को इससे जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के प्रभावी पालन, कचरा संग्रहण, पृथक्करण एवं स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।

नगरवासियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बैठक में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003451637 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इस हेल्पलाइन पर नागरिक जलजमाव, सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट, नाली एवं पेयजल जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं

, जिनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को विस्तार से रखा। इनमें सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। अधिकारियों ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी और नवीनगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त नगर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नगर के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *