• Sun. Jul 26th, 2026

Adityapur : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर अभय झा का स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद रविवार को आकाशवाणी चौक पर अभय झा का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
रविवार को राजनगर में आयोजित झामुमो के एक कार्यक्रम में अभय झा पार्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्हें युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर अभय झा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि जिला उपाध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए हर निर्देश का पालन करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में झामुमो नेता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन ने अभय झा को माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि अभय झा संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा जनकल्याण और पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में झामुमो का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *