
सरायकेला – कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा बड़दाड़ स्थित कालूराम चौक में आयोजित भव्य ओड़िया भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित इस भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और संपूर्ण परिसर “जय जगन्नाथ” के उद्घोष एवं मधुर भजनों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में बलदेव सिंह एंड ग्रुप ने एक से बढ़कर एक मनमोहक ओड़िया भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनकी सुमधुर गायकी और भावपूर्ण प्रस्तुति ने ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा कालूराम चौक मानो श्रीक्षेत्र पुरी की भक्ति में डूब गया।

इस अवसर पर त्रिपन्ना जी, चंचला जी, बालकिशन जी शिवम चौधरी रवि सतपति जयराज दास एवं ओडिशा के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज जी ने भी अपनी मधुर वाणी से भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और हर ओर “हरि बोल”, “जय जगन्नाथ” एवं “चकाडोला” के जयघोष गूंजते रहे।

भजन संध्या में भगवान श्री जगन्नाथ के अनेक लोकप्रिय ओड़िया भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
– “माधव हे माधव, गुंडीचा रानी लो, गुंडीचा रानी…”
– “आहे नीलशैल, प्रभल मत्त बारण…”
– “कालिया रे कालिया…”
– “जय जगन्नाथ स्वामी, नयन पथगामी…”
– “नीलाचल धामकु जाई पारुनी, एइठि करुचि दंडवत…”
– “तोहरि आशीष प्रभु चकाडोला, मागुचि सदा षढेइकला…”
– “मो काला ठाकुर, मो प्राणनाथ…”
– “बड़ा दांडा रे रथ चलुचि…”
इन भजनों ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। पूरा वातावरण शंखध्वनि, हरिनाम संकीर्तन और जगन्नाथ भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। श्रद्धालु भक्ति की धुन पर झूमते हुए महाप्रभु के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते रहे।
कार्यक्रम के दौरान कालूराम सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, ओड़िया संस्कृति तथा भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। यह आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।
अंत में महाप्रभु श्री जगन्नाथ से समस्त श्रद्धालुओं के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई तथा सभी कलाकारों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी, वरीय मुखौटा गुरु सुशांत महापात्र, भोला मोहंती, राजेंद्र महंती, राजीव महापात्र, तरुण अग्रवाल संजय चौधरी, राजकुमार चौधरी, अशोक चौधरी, विमल चौधरी, सुनील चौधरी, केशव चौधरी, ललित चौधरी, श्री दिनेश चौधरी, श्री अनमोल चौधरी, श्री अजय चौधरी, श्री आशुतोष चौधरी, श्री आदर्श चौधरी सहित चौधरी परिवार के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कालूराम सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में सामूहिक प्रार्थना कर समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी सौहार्द की कामना की। भजन संध्या के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
