• Sat. Jul 25th, 2026

साबलपुर में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का सप्तम दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

कथा में जियलगढा पंचायत प्रमुख श्रीमती निर्मला सिंह जी एवं समाजसेवी पूर्व उपप्रमुख श्री डीएन सिंह जी सपरिवार पधारकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किए ।

आज महारास पर कथा हुई जिसमें भक्त राधा नाचे कृष्ण नाचे नाचे गोपीजन मन मेरो बन गया सखी रे पावन वृन्दावन।और रूक्मणी कृष्ण मंगल विवाह हुई आओ मेरी सखियों मुझे मेंहदी लगा दो मेंहदी लगा दो मुझे ऐसी सज़ा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो ।

 

विद्यालयों में सनातनी बच्चों को रामायण, श्रीमद्भागवत के नैतिक मूल्यों का अध्ययन कराया जाना चाहिए। आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, नैतिकता, सत्य, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की शिक्षा भी मिलनी चाहिए। रामायण हमें आदर्श जीवन, परिवार और मर्यादा का मार्ग दिखाती है, जबकि श्रीमद्भगवद्गीता हमें कर्तव्य, आत्मविश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

 

सनातन की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड का निर्माण होना चाहिए। जब सनातन बोर्ड का निर्माण हो जायेगा तो उससे हमारी गाय माता की सेवा होगी। इससे जो भी धन अर्जित होगा। उससे सनातन की रक्षा की जाएगी। मॉडर्न गुरुकुल बनेंगे, जिससे मैकाले की शिक्षा नीति बंद हो सकेगी। हमारे बच्चे सुरक्षित हो सकेंगे। हमारे समाज के लोगों को भारतीय परंपरा के अनुसार गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा दी जाए, जिससे हमारे बच्चों में अच्छी शिक्षा और संस्कृति दी जा सके।

 

मनुष्य जिस संगति में रहता है, धीरे-धीरे उसके गुण और स्वभाव भी वैसे ही बनने लगते हैं। इसलिए कुसंग से बचना और सत्संग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। सत्संग मनुष्य के भीतर से अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मकता को दूर कर उसे धर्म, सेवा, विनम्रता और भगवान की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करता है। यदि जीवन को सफल, शांत और आनंदमय बनाना है, तो संतों का सान्निध्य, भगवान का नाम-स्मरण और अच्छे लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यही संगति मनुष्य को सही दिशा देती है और उसके जीवन को सार्थक बनाती है।इस कथा को सफल बनाने में मंतोष साधू बाबा,तपन कुमार गोप सधर्मपत्नी श्रीमती पारूल देवी विनोद महतो सधर्मपत्नी ऊतरा देवी, कमलेश गोप, सधर्मपत्नी श्रीमती माया देवी जी धीरेन चंन्द्र महतो ,अजीत झा, राजकिशोर गोप,महेंद्र प्रसाद, अमरजीत सिंह,हरिभजन गोप,नितेष गोप, श्री राम सिंह,अवधेश गिरी,शिवपुजन गोप,लखन लाल गिरी,राजू गोप,सुरेश सब साव आदि समस्त साबलपुर गोसाईडीह जियलगढा पंचायत के लोगों के सहयोग किया जा रहा है।

कल दिनांक 26/07/2026 दिन रविवार को सुदामा कृष्ण प्रसंग ब्रज के फूलों के होली और भागवत जी विश्राम शुकदेव जी बिदाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *