• Wed. Jul 22nd, 2026

नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने आकाशवाणी चौक पर फूंका पीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नीट पेपर लीक मामले तथा नई दिल्ली में छात्रों और विपक्षी नेताओं पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार शाम आकाशवाणी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राज बागची ने किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
साथ ही दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं पर संसद में चर्चा तथा प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।
वही पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कार्यक्रम को नैतिक समर्थन दिया। कार्यक्रम में देबु चटर्जी, राणा सिंह,प्रिंस सिंह, सुरेश धारी, उपेंद्र शर्मा, जगदीश नारायण चौबे, राणा सिंह, वैद्य संजय कुमार, रिजवान खान, संतोष सिंह, अनिल ठाकुर, खिरोड़ सरदार, कमल नयन, अवधेश सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, राहुल यादव, रमेश बालमुचू,रुईदास चाकी, केपी तिवारी, फुलकांत झा, उर्मिला, पूर्वी देवी, रानी शर्मा, प्रिंस सिंह, उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *