• Wed. Jul 22nd, 2026

कनकनी 4 नंबर चौधरी मोहल्ला में श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jul 21, 2026
crescent ad

कनकनी 4 नंबर चौधरी मोहल्ला में श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद(धनबाद) कनकनी 4 नंबर चौधरी मोहल्ला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 2026 में भी मंगलवार को श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा धूमधाम से संपन्न की गई।

पूजा अनुष्ठान की शुरुआत विधि-विधान पूर्वक की गई। मोहल्ले के श्रद्धालुओं ने माता महारानी, मां काली, भैरव बाबा आदि के स्थानों पर धूप-अगरबत्ती जलाई और फूल-माला तथा प्रसाद स्वरूप लड्डू, बताशा व खीर का भोग लगाया। सर्वप्रथम 3 नंबर स्थित मां काली मंदिर में विधिवत पूजा की गई।

इसके बाद बकरे की बलि दी गई। कुछ देर बाद माता महारानी के स्थान पर भी विधिवत बकरे की बलि दी गई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां आषाढ़ी पूजा की परंपरा 100 वर्षों से अधिक समय से होती आ रही है। माता महारानी और मां काली की पूजा से गांव में शांति का संदेश जाता है। मान्यता है कि इस पूजा के माध्यम से जो भी मन्नत मांगी जाती है, वह पूर्ण होती है। पूजा के अवसर पर दूसरे स्थानों पर रह रहे लोग भी अपने घर लौटकर पूजा में शामिल होते हैं। बलि के बाद पुजारिन द्वारा मोहल्ले की चारों दिशाओं में लोहे की कंटी गाड़ने की परंपरा रश्म निभाई गई। इसके बाद माता महारानी की पुजारिन मोहल्ले के हर दरवाजे पर पहुंचीं। गांव की महिलाओं ने ढोल-नगाड़े के साथ माता महारानी के गीत गाए और गांव से रोग-कष्ट दूर करने तथा खुशहाली की कामना की।

अंत में अगले वर्ष पुनः आने का स्वागत किया गया। पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रभु पासी, गोविंद चौधरी,बलेश्वर पासी कृष्णा चौधरी, उमेश चौधरी, सुखदेव पासी, धीरज चौधरी, मिश्री चौधरी, राजू कुमार चौधरी, अवधेश चौहान, गणेश चौधरी, पप्पू चौधरी, अजय चौधरी, राजू पासी, बिट्टू चौधरी,अशोक चौधरी, प्रवीण ठाकुर सहित कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *