• Tue. Jul 21st, 2026

सिंदरी में कामरेड ए.के. राय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, पूर्व विधायक आनंद महतो रहे मुख्य अतिथि

admin's avatar

Byadmin

Jul 21, 2026
crescent ad

महान क्रांतिकारी, मजदूर-किसानों के मसीहा, सादगी एवं ईमानदारी के प्रतीक और पूर्व सांसद अमर शहीद कामरेड ए.के. राय (राय बाबू) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज सिंदरी स्थित पीडीआईएल गेट के समक्ष उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण संपन्न हुआ। प्रतिमा का अनावरण सिंदरी के पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो के कर-कमलों द्वारा किया गया।

 

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए सिंदरी एवं आसपास के क्षेत्रों से जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम ग्रामीणों ने पीडीआईएल पहुँचकर कामरेड ए.के. राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके क्रांतिकारी संघर्षों को याद किया।

 

विशाल बाइक जुलूस एवं श्रद्धांजलि यात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत में सिंदरी के माननीय विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में ‘जय हिंद मोड़ बिरसा समिति’ से एक विशाल बाइक जुलूस निकाला गया, जो पीडीआईएल गेट स्थित प्रतिमा स्थल तक पहुँचा। इस जुलूस के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राय बाबू के विचार, संघर्ष और शोषित-पीड़ित वर्ग के हक की लड़ाई आज भी जीवंत है।

 

प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा

प्रतिमा अनावरण के उपरांत आयोजित मुख्य सभा में वक्ताओं ने कामरेड ए.के. राय के जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा:

 

“इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद राय बाबू ने मजदूरों, किसानों और पीड़ितों के अधिकारों के लिए अपनी नौकरी त्याग दी। चार बार सांसद और विधायक रहने के बाद भी उन्होंने कभी पेंशन नहीं ली और न ही कोई सुख-सुविधा या गाड़ियों का काफिला स्वीकार किया। उनका मानना था कि जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है, इसलिए वे ताउम्र सादगी और संघर्ष के बीच ही रहे।”

 

मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ जन

कार्यक्रम का सफल संचालन कामरेड राजीव मुखर्जी ने किया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में निरसा के विधायक कामरेड अरुप चटर्जी एवं सिंदरी विधायक कामरेड चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त मंच पर RJD के तारकेश्वर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कांग्रेस जिला कमिटी सदस्य अजय कुमार, JMM नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी सहित कई महिला नेत्रियाँ एवं जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

 

सक्रिय भागीदारी एवं उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में कामरेड सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, शशि सिंह, गोपाल महतो, निपेंद्र झा, जितेंद्र शर्मा, राहुल सिंह, राजू पांडेय, जिला सचिव बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, गणेश चंद्र महतो, प्रखंड सचिव देवाशीष पांडे, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, कृष्णा दा, प्रवास पाल, अशीत चटर्जी, राजू रजक, सपन महतो, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, मंगल महतो, बबलू महतो, सत्येंद्र महतो, मदन महतो, शिव महतो, हारु बाउरी, काशीनाथ मंडल, प्रदीप उपाध्याय, निपेंदर झा, सीमा देवी, राजा राम रवानी, अनिल महतो, राजू महतो, अमित बनर्जी, अजीत मंडल, रजत महतो, आशुपति महतो, सुरजीत चंद्र, पतित ग्रह आचार्य, अप्पू मिश्रा, गोपाल महतो फाटक मंडल जय जीत मुखर्जी चंदन भूमिहार, रोहित महतो, विजय राम सहित बलियापुर और सिंदरी के सैकड़ों सक्रिय कामरेड, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का समापन कामरेड ए.के. राय के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और शोषित-वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को निरंतर जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *