• Tue. Jul 21st, 2026

Adityapur : श्री कृष्णा सिटी निजी रास्ते को लेकर बिल्डर संजय मोहान्ती का दावा, अवैध प्रवेश और जमीन बिक्री पर उठाए सवाल, मोहंती ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। प्रियदर्शनी होम्स के निदेशक एवं श्री कृष्णा सिटी परियोजना के संचालक संजय कुमार मोहान्ती ने अपने प्रोजेक्ट के निजी मार्ग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि मौजा आसंगी, थाना आरआईटी अंतर्गत स्थित श्री कृष्णा सिटी परियोजना वर्ष 2010-11 से विकसित की जा रही है। परियोजना का मुख्य प्रवेश द्वार वर्ष 2011-12 में बनाया गया था, जो आज भी प्रोजेक्ट की सुरक्षा और आवागमन का प्रमुख मार्ग है।मोहान्ती का दावा है कि मुख्य सड़क से श्री कृष्णा सिटी तक पहुंचने वाला रास्ता उनके द्वारा रैयतदारों से खरीदी गई भूमि पर विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग श्री कृष्णा सिटी, वास्तु विहार और नंदन गार्डेन की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है,
जिसके लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिल्डर और असामाजिक तत्व उनके निजी रास्ते को सार्वजनिक बताकर लोगों को जमीन बेच रहे हैं, जबकि संबंधित भूखंडों तक पहुंचने के लिए वैध रास्ता उपलब्ध नहीं है। उनके अनुसार, ऐसे लोग खरीदारों को कथित रूप से भ्रामक दस्तावेज दिखाकर गुमराह कर रहे हैं। मोहान्ती ने कहा कि जब ऐसे लोगों को निजी परिसर में प्रवेश से रोका जाता है तो वे सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी जैसी घटनाएं करते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी बाहरी बिल्डर या उनके ग्राहकों का श्री कृष्णा सिटी परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
साथ ही कहा कि वे अपने दावों के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने में सक्षम हैं। प्रेस वार्ता के दौरान तीर्थो प्रधान, अशोक प्रधान, पंकज प्रधान, परमेश्वर प्रधान, सुजीत प्रधान, मनोहर प्रधान और सत्य प्रधान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *