• Tue. Jul 21st, 2026

दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर 21 जुलाई को

admin's avatar

Byadmin

Jul 20, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :- समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व से चिन्हित 24 दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 21 जुलाई 2026 को प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

 

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री दिनेश दंडापात ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को अधिक सुलभ, सुगम एवं प्रभावी बनाना है।

 

उन्होंने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि सूचीबद्ध दिव्यांग बच्चों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उनके आधार कार्ड की मूल प्रति तथा अभिभावक/शिक्षक के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पात्र बच्चों को समय पर सहायक उपकरण का लाभ मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *