• Mon. Jul 20th, 2026

डीवीसी रेलवे ओवरब्रिज पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग, आजसू ने एचओपी को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर आजसू पार्टी ने सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई है।

 

गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि एवं डीवीसी ऑल वैली विस्थापित मोर्चा के युवा अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान (एचओपी) को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज पर रबर स्पीड हम्प लगाने की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि इस ओवरब्रिज से प्रतिदिन स्थानीय वाहनों के अलावा भारी व्यावसायिक वाहनों का भी आवागमन होता है। ब्रिज की ढलान और अपेक्षाकृत खुली सड़क के कारण कई वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे विशेषकर व्यस्त समय, रात्रि और कोहरे के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

 

जितेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि पारंपरिक कंक्रीट स्पीड ब्रेकर के स्थान पर हैवी-ड्यूटी रबर स्पीड हम्प अथवा थर्मोप्लास्टिक रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाएं।

 

उनका कहना है कि इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी, जबकि पुल की संरचना पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा। साथ ही रिफ्लेक्टिव मार्किंग होने से रात के समय भी यह वाहन चालकों को आसानी से दिखाई देगा।

 

उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से ओवरब्रिज का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने, रबर स्पीड हम्प लगाने तथा चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *