• Fri. Jul 17th, 2026

Adityapur : एलआईजी रो हाउस स्थित कस्टमर द्वारा डिलीवरी के दौरान फ्लिपकार्ट कर्मी से मारपीट, मोबाइल तोड़ने का आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आर आई टी थाना क्षेत्र स्थित एलआईजी रो हाउस संख्या-40 भास्कर मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में डिलीवरी कर्मी थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित डिलीवरी बॉय अमित प्रधान ने बताया कि वह ग्राहक के पास ऑर्डर की डिलीवरी देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्राहक से भुगतान करने को कहा। आरोप है कि ग्राहक पक्ष ने पहले सामान दिखाने की बात कही, जबकि डिलीवरी कर्मी ने कंपनी की नीति का हवाला देते हुए पहले भुगतान और फिर सामान दिखाने की प्रक्रिया बताई।
अमित प्रधान के अनुसार इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्राहक के पिता बाहर आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। विरोध करने और घटना की रिकॉर्डिंग करने का प्रयास करने पर उनका मोबाइल फोन छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। और मोबाइल छीनकर मोबाइल के सारे रिकॉर्डिंग डिलीट कर दिया गया उनके लड़का द्वारा.
घटना की सूचना मिलते ही अन्य डिलीवरी कर्मी भी मौके पर पहुंचे और बाद में थाना पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की। अमित प्रधान ने कहा कि यदि ग्राहक पक्ष की गलती है तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए तथा उनके क्षतिग्रस्त मोबाइल का मुआवजा दिलाया जाए।
बताया जाता है कि अमित प्रधान आदित्यपुर 2 स्थित फ्लिपकार्ट हब से जुड़े हैं और वहीं से डिलीवरी का कार्य करते हैं। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *