• Fri. Jul 17th, 2026

सीनी में हर्षोल्लास से मनी रथयात्रा,प्रभु जगन्नाथ पहुंचे मौसीबाड़ी 

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

सरायकेला: सीनी में गुरुवार को शंख व घंटों की ध्वनि और प्रभु जगन्नाथ के जयघोष के साथ भक्तों ने रथ खींचकर प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम व बहन सुभद्रा को श्रीमंदिर से मौसी बाड़ी पहुंचाया जहां बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ भगवान श्री जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय जमींदार परिवार के सदस्य मनोज कुमार सिंहदेव ने प्रभु जगन्नाथ को नमन कर छेरा पंहरा की रश्म का निर्वहन किया.

इसके बाद शंख व घंटों की ध्वनि के बीच जयघोष के साथ पुजारी व भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ, दाऊ बलभद्र व बहन सुभद्रा को रथ पर विराजमान किया. फिर भक्तों ने रथ को खींचकर मौसी बाड़ी पहुंचाया. महाप्रभु जगन्नाथ को गुंडिचा मंदिर के सिंहासन पर आसीन किया गया.

जानकारी हो सीनी बांकसाईगढ़ में प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ रथयात्रा उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय व आसपास के श्रद्धालु प्रभु जगन्नाथ का दर्शन कर रथ खींचते है. सीनी में प्रभु जगन्नाथ का श्रीमंदिर व मौसी बाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर आसपास ही स्थित है. प्रभु की रथ यात्रा श्रीमंदिर से निकलकर रेलवे कालोनी की परिक्रमा कर मौसीबाड़ी के गुंडीचा मंदिर पहुंची.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *