
Adityapur : आदित्यपुर शिवनारायणपुर गांव में हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले का एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
पुलिस के अनुसार घटना के दिन गांव में एक युवक की बहन का मंगनी समारोह आयोजित था। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे गौतम और उसके साथी कंचन का राहुल हेम्ब्रम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गौतम और कंचन वहां से भागने लगे, लेकिन आरोप है कि राहुल हेम्ब्रम ने गौतम का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
वहीं, कंचन किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और मुख्य आरोपी राहुल हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मामले में नामजद दूसरे आरोपी गौड़ गोप की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।अभियान में थाना प्रभारी के अलावा सब-इंस्पेक्टर सुनील सिंह, हीरालाल यादव एवं अमीश कुमार शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
