• Tue. Jul 14th, 2026

Adityapur : शर्मा बस्ती चाकूबाजी मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर : शर्मा बस्ती में रविवार को हुई चाकूबाजी की घटना में आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पिंटू कुमार प्रधान (पिता- दिलीप प्रधान), निवासी शर्मा बस्ती, आदित्यपुर ने निखिल कुमार दे (23 वर्ष), पिता सोमनाथ दे, निवासी शर्मा बस्ती पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने घायल निखिल कुमार दे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घायल के लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना में शिकयत दर्ज कराई गई थी ।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *