• Tue. Jul 14th, 2026

सोनुवा गेस्ट हाउस में प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2026
crescent ad

 

 

*सोनुवा* झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता आदरणीय बाबूलाल मरांडी के सोनुवा गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया तथा SIR सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, जे.बी. तुबिद, डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक सहित जिले एवं प्रखंड के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस दौरान प्रखंड एवं विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी को सौंपा गया। ज्ञापन प्रखंड कोषाध्यक्ष अर्जुन महापात्र एवं उनकी टीम द्वारा सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *