
चक्रधरपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम प्रवास के क्रम में सोमवार को चक्रधरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पार्टी पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान बाबूलाल मरांडी पश्चिमी सिंहभूम जिले में संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा क्षेत्र की राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
