
सरायकेला। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसपी ने जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की तामिला, पासपोर्ट सत्यापन तथा चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों की प्रगति का जायजा लिया।
इसके अलावा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, सड़क सुरक्षा, पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामलों तथा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने, संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा संवेदनशील मामलों में गंभीरता के साथ अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
