• Sun. Jul 12th, 2026

Adityapur : एलआईजी कॉलोनी में चोरी हुई घटना का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 12, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आरआईटी थाना पुलिस ने एलआईजी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां और अन्य सामान बरामद किए हैं।
उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को ब्रजेश कुमार ठाकुर द्वारा आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एलआईजी स्थित विपिन कुमार झा के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक सामग्री तथा 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने रतन नाग उर्फ रतन लोहार और करन पात्रो को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी गए सामानों में 10 चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां, सोने की अंगूठी, चांदी की कटोरी, मठिया, पायल, कमरबंध, चाबी रिंग सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार रतन नाग के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट एवं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जबकि करन पात्रो का भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी अभियान मे आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, नारद साह, जय प्रकाश तिवारी, रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमाशंकर सिंह तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *