
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी। बराकर की मिली जुली सखियों द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के चौक बाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी में सखियों की समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । कथा के मुख्य वक्ता वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य उत्तम कृष्ण शास्त्री है । कथा आरंभ होने से पूर्व आयोजन स्थल से भव्य कलश यात्रा निकल गई । जो श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरवादी से चौक बाजार होते हुए शीतला माता मंदिर गई और वहां से घूम कर आयोजन स्थल पहुंची । इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना किया गया । जहां टोपी स्थापना की गई । आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुशील अग्रवाल तथा इंदु अग्रवाल थे । श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य की जानकारी देते हुए उत्तम कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सनातन धर्म में मोक्ष और भक्ति प्राप्त करने का सर्वोच्च साधन माना जाता है । इस कथा को सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं ।

मन की शुद्धि होती है और प्राणी को भवसागर से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है । अतः श्रीमद्भागवत साक्षात भगवान कृष्ण का स्वरूप है । इस कथा के सुनने मात्र से मनुष्य में ईश्वर के प्रति प्रेम भक्ति और सांसारिक मोह माया के प्रति वैराग्य जागृत होता है । यह ग्रंथ सभी वेदों उपनिषदों और पुराणों का निचोड़ है । इस अवसर पर मिली जुली सखियों की समिति की बबीता सिंघल , मीना अग्रवाल नीति सरैया सुनीता डोकानियां संगीता गोयल अनीता सिंहल मीना गुप्ता इंदु अग्रवाल रीना अग्रवाल विनीता जालान संध्या माखरिया आदि उपस्थित थी ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
