
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश महतो (24 वर्ष), निवासी बोण्डीह, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को उसके गांव बोण्डीह से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 जुलाई 2026 को आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राकेश महतो ने उसका यौन शोषण किया।
आरोप है कि इस संबंध के दौरान पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ माह बाद आरोपी ने पीड़िता और बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 181/26, दिनांक 09 जुलाई 2026 दर्ज किया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
