
बेरमो/बोकारो थर्मल-
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी परियोजना का दौरा कर परियोजना प्रधान (एचओपी) सुशील कुमार अरजरिया के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र के विस्थापितों के अधिकारों, बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में सांसद ने विस्थापित परिवारों के लिए पेप कार्ड जारी करने, नई बस्ती की भूमि का म्यूटेशन शीघ्र पूरा करने तथा विस्थापितों की अद्यतन सूची तैयार करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के बच्चों को स्कूल शुल्क में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाए और डीवीसी अस्पताल में उन्हें बेहतर एवं नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सांसद ने ऐश पोंड से संचालित हाईवा वाहनों की ओवरलोडिंग पर रोक लगाने, प्रस्तावित नए पावर प्लांट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द तैयार करने तथा डीवीसी क्षेत्र के निवासियों को प्रतिमाह 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग की।
बैठक के दौरान एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नियमानुसार चरणबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश महतो, दीपक महतो, जितेंद्र यादव, सचिन महतो, मंजूर आलम, मोनू कुमार, सागर तुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
