• Thu. Jul 9th, 2026

झरिया अंचल कार्यालय मे जनसुविधा कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

 

झरिया: नगर निगम की कल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाने के लिए आज झरिया अंचल कार्यालय में एक बृहद जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में राजस्व संग्रहण, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़े ढेरों आवेदन मिले। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि जून महीने के शिविर में आईं अधिकांश शिकायतों को पहले ही दूर किया जा चुका है।शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सहयोग से शिविर में आम जनता के साथ-साथ नगर निगम के सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मुफ्त चिकित्सीय परामर्श दिया। निगम के फ्रंटलाइन वर्कर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सफाई मित्रों के बीच सुरक्षा किट (सेफ्टी किट) बांटी गई। वर्षा ऋतु को देखते हुए जलजमाव से निपटने के लिए एक हेवी मोटर और मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग की नई मशीनयुक्त गाड़ी जनता को समर्पित की गई। पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झरिया कार्यालय परिसर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। धनबाद नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम नागरिकों को बेहतर, सुगम और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को निगम कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसीलिए उनके घर के निकट ही नियमित रूप से इन जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता और राजस्व निरीक्षक सहित धनबाद नगर निगम के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *