
बोकारो थर्मल-
सेंट्रल मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के ऊपरी तल पर स्थापित राम-लखन-सीता की प्रतिमा का 16वां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कीर्तन को सफल बनाने में सभी
श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कीर्तन का समापन संध्या आरती के बाद भोग वितरण के साथ हुआ। मंदिर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। यजमान बृज किशोर पासवान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कराया।
इस अखंड कीर्तन में सेवा दल से आनंद यादव, ए.गणपति, प्रदीप प्रसाद, पीजी सेन, महादेव राम, श्री भगवान, बासुदेव प्रजापति, तुलसी पांडेय, हरिहंत कुमार सहित कई सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभाला और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
