• Wed. Jul 8th, 2026

प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड के नरारी खुर्द थाना पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के बेनी वीघा गांव निवासी सुमन कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरारी खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना एवं कांड के अनुसंधान के आधार पर थाना क्षेत्र के बेनी वीघा गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नरारी खुर्द थाना कांड संख्या 57/26 दर्ज था,

जिसमें वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई में एएसआई संतोष सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मामले के आलोक में कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है तथा किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *