
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के पटवा टोली स्थित देवी मंदिर के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक हाईवा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विशाल नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर सीधे गाड़ी के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके

पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर परिसर के आसपास अक्सर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यदि उस समय वहां भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवा तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। पेड़ गिरने से हाईवा का अगला हिस्सा मामूली क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही
स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने तथा भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
