
बेरमो/बोकारो थर्मल-
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस समारोह-2026 का शुभारंभ रविवार को बोकारो थर्मल स्थित ऑफिसर्स क्लब में अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अलेक्जेंडर ए. कुजूर, महाप्रबंधक नरेश एम. मुरस्कर, उपमहाप्रबंधक अखिलेन्दु सिंह तथा आयोजन समितिई के अध्यक्ष भावेश कुमार क्षत्री ने राष्ट्रगान व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर दीनानाथ शर्मा ने किया। इसमें क्षेत्र के आठ विद्यालयों की टीमों ने डीवीसी, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और खेल विषयों पर आधारित पांच चरणों की प्रतियोगिता में भाग लिया। रैपिड फायर राउंड मुख्य आकर्षण रहा।

प्रतियोगिता में कार्मेल स्कूल, बोकारो थर्मल प्रथम, केंद्रीय विद्यालय, बोकारो थर्मल द्वितीय तथा संत पॉल स्कूल, बोकारो थर्मल तृतीय रहे। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, कथारा, डीवीसी +2 उच्च विद्यालय, डीवीसी मध्य विद्यालय, कर्पूरी उच्च विद्यालय, कंजकिरो तथा राजकीयकृत उच्च विद्यालय, अरमो की टीमों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विजेता एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
स्कोरिंग की जिम्मेदारी नरेंद्र नाथ मांझी, नीलरत्न एवं आरती रानी ने निभाई, जबकि प्रतियोगिता की निगरानी भावेश कुमार क्षत्री ने की।आयोजन की सफलता में देव प्रसाद खां, मनीष कुमार चौधरी, सूरज कुमार तिवारी, शशि भूषण प्रसाद सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक चिंतन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
