• Sun. Jul 5th, 2026

Adityapur : आरआईटी थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में चलाया पैदल गश्ती अभियान, लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आरआईटी थाना पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने किया, जिसमें थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।पैदल गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली।
साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
आरआईटी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *