• Thu. Jul 2nd, 2026

केंदुआडीह माइंस में बगैर पंजीयन संख्यां के चल रहे है भारी वाहन।डीजीएमएस के नियमो की उड़ रही है धज्जियां

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

 

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पीबी एरिया अंतर्गत गोपालीचक कोलियरी में संचालित खनन कंपनियों में डीजीएमएस के नियमो का कोई पालन नही हो रहा है।

बताया जाता है कि इस कंपनी में वाहनो के रख रखाव की व्यवस्था काफी लचर है। सुरक्षा के नाम पर वाहन चालकों को जूता,टोपी, मुहैया नही किये जा रहे है। भारी वाहनों में रात्रि के समय बैक लाइट नही जलते है। हॉर्न नही बजते है।उसके बावजूद भी ऐसे वाहनो का परिचालन माइंस में हो रही है। सूत्र बताते है कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खनन कार्य एवं ओबी ढुलाई में कई नए भारी वाहन लगाए गए है जिसके कोई पंजीयन संख्यां अंकित नही है जो अवैध है एवं ऐसे वाहनो को माइंस में प्रवेध वर्जित के बाद भी चल रहे है।

असुरक्षित उच्च विस्फोट किये जा रहे है। जिससे दूर दूर तक बसे ग्रामीणों के घरों में भेवरेशन हो रहा है। ओबी लोडिंग और डंप के दौरान माइंस में नियमित पानी का छिड़काव नही किये जाते है से काफी धूल उड़ते है।

लोगों के घरों पर कई परत धूल जम गए है और प्रदूषण फैल रहे है लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है पर कोलियरी प्रबंधन को मौखिक तौर पर सूचना दिए जाने के बाद भी अबतक कार्रवाई मे लापरवाही ही कि जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *